देश में पेट्रोल डीजल की कथित किल्लत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे के तहत अबूधाबी पहुंच गए हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में LPG सप्लाई समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।

मोदी बोले- UAE आना मेरे दूसरे घर आने जैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत में गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, “जैसा आपने कहा, मैं अपने दूसरे घर आया हूं। यह भावना मेरी जिंदगी की बड़ी पूंजी है।” उन्होंने कहा कि आज UAE एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया, जो भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है।

दोनों देशों के बीच LPG समझौता

अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए। UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब dollar निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

भारत और UAE के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में भारत में हाल की उत्तर प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा पर संवेदना जताने के लिए उनका धन्यवाद किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m