हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में BSF (Border Security Force) सीमा सुरक्षा बल ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में जमकर बवाल हो गया। मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के फार्म एकसाथ रिजेक्ट होने के बाद उनका गुस्सा भड़क गया। अभ्यर्थियों ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया बल्कि विरोध प्रदर्शन भी किया। भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने सवाल भी खड़े किए है। समाचार के लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने की खबर है।
एमपी और महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं ली
दरअसल देशभर से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इंदौर पहुंचे थे। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं ली गई। अभ्यर्थियों से कहा गया – आप सभी के फॉर्म रिजेक्ट हो गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि- भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाला हुआ है। पहले फॉर्म भरवाए, एडमिट कार्ड जारी किए और फिजिकल टेस्ट के दिन बाहर कर दिया।
कई अभ्यर्थी रात 12 बजे से इंदौर में मौजूद
अभ्यर्थियों का सवाल है कि- MP के सभी अभ्यर्थी एक साथ कैसे रिजेक्ट हो गए? एक भी अभ्यर्थी का फॉर्म सिलेक्ट नहीं किया गया। अक्रोशित अभ्यर्थी BSF कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। BSF ट्रेड्समैन के लिए 3388 पदों पर भर्ती निकली है। कई अभ्यर्थी रात 12 बजे से इंदौर में मौजूद थे। फिजिकल नहीं देने पर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी गई।अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग कर रहे हैं। मौके पर हंगामे जैसी स्थिति और प्रदर्शन जारी है।
सूरत जेल में बंद नारायण साईं इंदौर फैमिली कोर्ट पहुंचेः पत्नी को 55 लाख भरण पोषण नहीं देने के मामले

