दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक IRS अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया, और घटना से 11 घंटे पहले अलवर में भी दुष्कर्म किया था। हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी नौकर राहुल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें वो फोन पर बात करता दिख रहा है. वो द्वारका इलाके में एक होटल में छुपा था.
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोप है कि राहुल ने 21 साल की लड़की की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी द्वारका के एक होटल में छुपा हुआ था.
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फोन पर किसी से बात करता हुआ दिखा. उसके दो सीसीटीवी फुजेट सामने आए हैं. एक IRS ऑफिसर के घर की तरफ जाने का है. इसमें राहुल ने काले रंग की पैंट पहनी है. दूसरा सीसीटीवी घर से निकलने का है जिसमें राहुल ने सफेद रंग की पेंट पहनी है और कंधे पर एक बैग भी है.
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले उसी घर में काम करता था. उसके करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ पहुंची थी.
पुलिस ने कहा कि मृतका के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने दो अन्य को हिरासत में भी लिया है. इसमें से एक इलाके में कार साफ करता है तो दूसरा पड़ोस में नौकर है.
पुलिस के मुताबिक, राहुल मीणा ने करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। वह पहले आठ महीने तक घर में काम कर चुका था और उसे चाबी रखने की जगह तक का पता था। इसी का फायदा उठाकर वह सुबह दंपती के जिम जाने के बाद घर में दाखिल हुआ। रोजमर्रा की चीजों की खरीददारी में बिल के हेरफेर के चलते उसे करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाला गया था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी घर के अंदर सुबह करीब छह बजे दाखिल हुआ. उसने पीड़िता पर हमला किया और उसका उत्पीड़न किया. पीड़िता पर लाठी से हमला किया गया जिसकी वजह से उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी. इसके बाद आरोपी ने मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
इस केस को और ज्यादा चौंकाने वाला मोड़ तब मिला जब जांच में पता चला कि आरोपी ने दिल्ली पहुंचने से महज 11 घंटे पहले राजस्थान के अलवर में अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ भी दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह सीधे दिल्ली आया और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद तेजी से मौके से भागा और आस्था कुंज पार्क की ओर निकल गया था। कई टीमों की मदद से उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

