अमेरिका इस समय बुरी तरह ईरान में उलझा हुआ है, जिस कारण ताइवान अकेला पड़ गया है. अमेरिका और ईरान में एक महीने से युद्ध चल रहा है. चीन ने इसका फायदा उठाते हुए चुपचाप एक शिकारी की तरह अपना ध्यान ताइवान पर तेज कर दिया है. चीन की हरकतों से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ताइवान पर अटैक की फुल प्लानिंग चीन कर चुका है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह तक चीन के 19 सैन्य विमान, 9 नौसैनिक जहाज और 2 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए.
अमेरिका के ईरान में उलझे होने के बीच चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं. 19 लड़ाकू विमान और कई जहाज तैनात किए गए हैं. चीन का ध्यान ताइवान पर ज्यादा केंद्रित नजर आ रहा है. विशेषज्ञ इसे दबाव बनाने की रणनीति मान रहे हैं.
इनमें से 13 लड़ाकू विमान ताइवान स्ट्रेट की मिडियन लाइन पार करते हुए उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन यानी ADIZ में घुस गए.
इससे एक दिन पहले भी चीन ने 15 सैन्य विमान तैनात किए थे, जिनमें से 11 ने मिडियन लाइन पार की थी. ये सभी विमान संयुक्त हवाई और समुद्री अभ्यास कर रहे थे. ताइवान की सेना ने इन सभी गतिविधियों पर नजर रखी और जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी तैयारी भी दिखाई. यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है.
आपको बताते चले कि, चीन लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को स्वतंत्र मानता है. यही विवाद दोनों के बीच सबसे बड़ा टकराव बना हुआ है. चीन बार-बार यह संकेत देता रहा है कि वह ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए सैन्य विकल्प भी अपना सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी अमेरिका के साथ बातचीत में ताइवान को सबसे बड़ा मुद्दा बताया था. उन्होंने साफ कहा था कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और इस पर किसी भी तरह की बाहरी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ईरान चीन के काफी अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन अमेरिकी हमले के बावजूद चीन का रुख काफी शांत रहा है. उसने सिर्फ बयानबाजी तक खुद को सीमित रखा और कोई ठोस सैन्य समर्थन नहीं दिया. इसके पीछे चीन की प्राथमिकता ताइवान मानी जा रही है. चीन इसीलिए ईरान के मुद्दे में सीधे दखल नहीं दे रहा ताकि अमेरिका भी ताइवान से दूर रहे. विशेषज्ञों का मानना है कि चीन फिलहाल सीधे टकराव से बचते हुए ‘प्रेशर बिल्ड-अप’ की रणनीति पर काम कर रहा है. यानी लगातार सैन्य गतिविधियों के जरिए ताइवान और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाया जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

