शरद पाठक, छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में उस वक्त तनाव फैल गया जब एक दुर्गा मंदिर के गेट पर इस्लाम का झंडा लगा दिया गया। असमाजिक तत्वों ने माता रानी के पास रखे त्रिशूल पर हरे रंग का एक कपड़ा भी रख दिया। धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामलाः परिजनों ने साथी डॉक्टरों पर प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांग
दरअसल, पूरी घटना सोनपुर गांव की है जहां कुछ असमाजिक तत्वों की हरकत की वजह से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य विवादः अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर एक संत और आया सामने, बोले- उनकी जमीन हड़पना चाहता है
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतें क्षेत्र की फिजा शांति और आपसी भाईचारा को बिगाड़ने का प्रयास हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2025 : एमपी के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक, धार के प्रच्छल सेकेट्री भी टॉप 10 में शामिल, खंडवा, नरसिंहपुर, सतना और गुना की बेटियों ने भी किया कमाल
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

