पूरी दुनिया का ध्यान इस वक्त ईरान अमेरिका युद्ध पर टिका हुआ है। हिज्बुल्ला पर भी इजरायली सेना लगातार प्रहार कर रही है। इस बीच इजरायली सेना IDF द्वारा बुधवार को किये गए एक दावे ने सबको हैरानी में डाल दिया। अपने बयान में उसने कहा की उसने मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में किए हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी को मार गिराया है। सेना ने मारे गए अधिकारी की पहचान इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी के रूप में की है, जो हमास के खुफिया विभाग में ऑपरेशन प्रमुख के रूप में कार्यरत था। अपने बयान में IDF ने कहा कि शंबारी इजरायली सैनिकों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाकर क्षेत्र में तैनात सैनिकों के लिए खतरा पैदा करता था।
7 अक्टूबर के नरसंहार में अहम् भूमिका
इजरायली रक्षा बल (IDF) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का कहना है कि शंबारी ने हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले की योजना बनाने में भी हिस्सा लिया था। घटना के समय शंबारी अपने बेटे के साथ कार में मौजूद था, तभी उस पर मिसाइल गिरी। गाजा की नागरिक रक्षा एजेंसी ने बताया कि गाजा शहर के पश्चिमी अल-रिमाल इलाके में एक कार पर 2 मिसाइलें दागे जाने से 4 लोग मारे गए हैं।
इजरायल में 7 अक्टूबर को हुआ था बड़ा नरसंहार
इजरायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीन के सशस्त्र आतंकवादी समूह हमास ने गाजा पट्टी से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए जबकि 240 से अधिक को बंधक बनाया गया। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफा भीषण युद्ध छेड़ दिया, जो करीब 2 साल तक चला। 10 अक्टूबर, 2025 को IDF-हमास के बीच युद्धविराम हुआ, लेकिन उसके बाद भी गाजा में इजरायली हमलों में 818 से अधिक लोग मारे गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

