गाजा में बढ़ते तनाव बीच इजरायली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम आठ फिलिस्तीनियों की मौत की खबर सामने आई है. अलग-अलग इलाकों में हुई इन सैन्य कार्रवाइयों के बाद गाजा में मानवीय संकट और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर कागज की पतंगें उड़ाए जाने के कारण हमलों को तेज करने की धमकी दी थी.

इन हमलों में अज-जवायदा स्थित एक गोदाम पूरी तरह जमींदोज हो गया. बच्चों के हाथों में नजर आने वाली पतंगें अब इजरायल के लिए सुरक्षा का मुद्दा बन गई हैं.

इजरायल ने एक बार फिर से गाजा में हवाई हमला किया है. इस हवाई हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. रविवार को इजरायल ने अज-जवायदा में एक गोदाम पर मिसाइलें दागीं, जिससे वह मलबे में तब्दील हो गया, और फिर सलाह अल-दीन स्ट्रीट के पास हमले किए, जिसमें चार वर्षीय बच्चे की मौत की भी पुष्टि हुई है.

बताया जा रहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुब्बारे उड़ाने की घटनाओं को लेकर गाजा में हमले और तेज करने की चेतावनी दी थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

इस बीच इजरायल के आंतरिक राजनीतिक हलकों से भी कार्रवाई को और आक्रामक बनाने की मांग उठ रही है.  इजरायली रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि गाजा से आने वाली पतंगों को अब ड्रोन के समान खतरा माना जाएगा.

गाजा पट्टी में एक बार फिर इजरायली हमला हुआ है. इस दौरान कई लोगों की जान गई है. लगातार हो रहे इन हमलों से गाजा में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. बच्चों की मौत की खबर ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m