बांग्लादेश में लूट की एक ऐसी घटना की खबर आयी है कि सुनकर सभी को चौंका दिया है. चुआडांगा जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक वैन को रोककर 330 किलो इंसानी बाल से भरे 23 बोरे लूट लिए, जिनकी कीमत एक करोड़ टका से ज्यादा बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैन चालक 47 वर्षीय मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम और एक फैक्टरी मैनेजर 39 वर्षीय सनवार हुसैन संतु के रूप में हुई है.
यह घटना चुआडांगा जिले के दमुरहुदा उपजिला के कोशाघाटा इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई. लूटे गए बाल बरामद हो चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
बांग्लादेश के चुआडांगा जिले में हथियारबंद बदमाशों ने बालों से लदी एक वैन को रोककर 330 किलो इंसानी बाल चोरी कर लिए. 23 बोरों में रखे बालों की कीमत एक करोड़ टका से ज्यादा बताई जा रही है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत 79 लाख है.
जानकारी के अनुसार, बालों को करपासडांगा की एक फैक्ट्री से प्रोसेसिंग के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, 7-8 हथियारबंद लोगों ने बालों से लदी वैन को रास्ते में रोक लिया. बदमाश वैन से 23 बोरे बाल उतारकर फरार हो गए.
बांग्लादेश हेयर प्रोसेसिंग स्मॉल बिजनेस कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतियार रहमान तगीदार ने कहा कि कंसाइनमेंट में 22 मालिकों के 23 बोरे थे.
पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी किए गए सभी 23 बोरे बरामद कर लिए हैं. हालांकि, वारदात में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है. घटना के बाद चुआडांगा जिला डिटेक्टिव ब्रांच और दमुरहुदा मॉडल पुलिस स्टेशन की कई टीमों ने जांच शुरू की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


