Delhi Software Engineer Vinay Gupta Murder Case: दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता मर्डर केस से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पर्दा हटा दिया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या पत्नी और उसके मायके लागों ने मिलकर की है। वारदात को अंजाम देने के लिए पत्नी ने CCTV बंद कर दी थी। इसके बाद मायके से 6 लोगों को बुला लिया। इसके बाद 12 मिनट में ही सारा कांड को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय की पत्नी रेखा, उसके पिता ज्ञान चंद्र जिंदल और दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग अब भी फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार के मुताबिक शुक्रवार को बच्चे को दवाई लगाने को लेकर विनय और उसकी पत्नी रेखा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रेखा घर से बाहर चली गई।करीब 10 मिनट बाद वह अपने पिता, दो भाइयों, बड़ी भाभी और चाचा समेत 6 लोगों के साथ लौटी।
विनय की मां के अनुसार बच्चे को दवाई लगाने को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि विनय के ऊंची आवाज में बात करने से रेखा नाराज हो गई और वह घर से निकल गई। इसके बाद उसके मायके वालों के घर पहुंचने पर मामला हिंसक हो गया। मायके से आए लोगों के लिए विनय पानी लेकर आया था। हालांकि बातचीत करने के बजाय उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विनय का गला दबाया गया और उसकी छाती पर हाथ-पैर से वार किए। पिटाई के बाद वह कमरे में गिरकर बेसुध हो गया। मां के मुताबिक उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन रेखा ने उनकी बांह पकड़कर उन्हें दूर कर दी। उस समय विनय के पिता और बहन घर से बाहर गए हुए थे।
घटना से पहले CCTV बंद करने का आरोप
विनय के परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना से ठीक पहले विनय की पत्नी ने घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए थे। इस वजह से घटना की सीधी रिकॉर्डिंग घर के कैमरों में नहीं हो सकी। हालांकि पड़ोसी के CCTV कैमरे में घर में आने और वारदात के बाद बाहर निकलने वाले लोगों की गतिविधियां कैद हो गईं।
पड़ोसी कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गया
आरोपितों के वहां से निकलने के दौरान पड़ोसियों ने कुछ लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच विनय की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। विनय की मां के कहने पर पड़ोस का एक युवक उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गया। CCTV में भी पड़ोसी को विनय को बेसुध अवस्था में घर से बाहर ले जाते देखा जा रहा है। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई।
12 मिनट के घटनाक्रम में क्या हुआ
CCTV से सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:12 बजे रेखा के मायके से उसके पिता, भाई, भाभी और चाचा समेत लोग घर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनके पहुंचने के बाद विनय के साथ मारपीट की। करीब 1:24 बजे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और विनय को बेसुध हालत में घर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के बने थे पिता
विनय नोएडा स्थित एडोबी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले उसकी शादी बुध विहार निवासी रेखा से हुई थी। करीब साढ़े चार महीने पहले दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

