Delhi Car Accident AAP Mla Anil Jha And BJP MLA Abhay Patil Injuries: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़कर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई। हादसे में आप विधायक अनिल झा और कर्नाटक से बीजेपी विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोग घायल हो गए। वहीं एक परिवार के 4 सदस्य भी घायल हो गए। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ।लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रही एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार करते हुए सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। कार को अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ यात्रा कर रहे 32-वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे। इनोवा में आप विधायक अनिल झा और कर्नाटक से बीजेपी विधायक अभय पाटिल सवार थे।  इस भीषण टक्कर में दिल्ली के किरारी से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के एक विधायक अभय पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आर्य नगर निवासी 32 वर्षीय आशुतोष पांडेय अपनी स्विफ्ट कार से अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे विकास मार्ग पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंचे, स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई।गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और रफ्तार तेज होने के कारण रेलिंग को पार करते हुए सड़क कार आ रही थी, जिससे स्विफ्ट कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इनोवा कार में किरारी विधानसभा सीट (दिल्ली) से मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक से विधायक अभय पाटिल सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पीसीआर कॉल मिलते ही आई.पी. एस्टेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को फौरन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी को अंदरूनी चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

CNG लीक की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस के अनुसार CNG लीक होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया गया। पुलिस ने हादसे की शुरुआती जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्विफ्ट कार डिवाइडर से किस वजह से टकराई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m