Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (23 अगस्त 2026) की खबरों में DDA की लैंड पूलिंग से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर; दिल्ली-NCR में नए CNG ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक; दिल्ली पुलिस पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थर से हमला; दिल्ली में 9.62 करोड़ से बनेगा नया स्काईवॉक प्रमुख रहा।

1. DDA की लैंड पूलिंग से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

दिल्ली के नए शहरी क्षेत्रों को सुनियोजित तरीके से विकसित करने के लिए मास्टर प्लान-2047 (Delhi Master Plan 2047) में लैंड पूलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसके तहत शहरी विस्तार क्षेत्र में करीब 200 वर्ग किलोमीटर जमीन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। लैंड पूलिंग वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 600 किलोमीटर का नया सड़क नेटवर्क विकसित किया जाएगा। योजना के तहत 30 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों का विकास डीडीए खुद करेगा।

पढ़े पूरी खबर…….

2. दिल्ली-NCR में नए CNG ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक

दिल्ली-NCR में प्रदूषण और बढ़ती वाहन संख्या को नियंत्रित करने के लिए CNG ऑटो के नए रजिस्ट्रेशन को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। सबसे पहले दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से CNG ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लग जाएगी। इसके बाद यह व्यवस्था एनसीआर के अन्य हाई व्हीकल डेंसिटी (HVD) जिलों में भी लागू की जाएगी। नीति के तहत जनवरी 2028 से नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में नए CNG ऑटो का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। 

पढ़े पूरी खबर…….

3. दिल्ली में 9.62 करोड़ से बनेगा नया स्काईवॉक

दिल्ली के मधुबन चौक पर राहगीरों की सुविधा और सड़क पार करने में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से Skywalk-FOB का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 9.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह स्काईवॉक-फुटओवर ब्रिज नवंबर 2026 से आम लोगों के लिए खोलने की योजना है। यह Skywalk-FOB आउटर रिंग रोड स्थित मधुबन चौक पर बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद पैदल यात्रियों को व्यस्त सड़क और चौराहे पर वाहनों के बीच से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Skywalk-FOB को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह पितमपुरा मेट्रो स्टेशन, मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन और रोहिणी जिला अदालत को आपस में जोड़ेगा। 

पढ़े पूरी खबर…….

4. ; दिल्ली पुलिस पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थर से हमला

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर बाइक मालिक और उसके परिजनों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बिना जरूरी कागजात वाली बाइक को थाने ले जा रहे थे। इसी बात से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस टीम को घेर लिया और अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

प्रदूषण के बावजूद दिल्ली में जारी रहेंगे विकास कार्यः दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच निर्माण एवं विकास कार्यों पर लगने वाले प्रतिबंध की अवधि इस साल कम किए जाने की संभावना है। दिल्ली सरकार के संकेतों के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्माण गतिविधियों पर रोक 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक सीमित की जा सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय उस समय की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली पुलिस के नए निर्देश, प्रदर्शनकारियों से न उलझने की सलाहः दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस की आलोचना के बाद दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में खासतौर पर युवा प्रदर्शनकारियों से निपटने, कैमरों की मौजूदगी और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को ध्यान में रखते हुए संयम बरतने पर जोर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से अलर्टः दिल्ली में बुखार और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी में अब तक इन्फ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले सामने आए हैं। इनमें स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के 1,777 मामले शामिल हैं। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m