‘आप पूरी दुनिया के हीरो हो’, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को कैप्टन स्मित मच्छार फोन पर बातचीत क्रम में उनसे कहा. नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की. नेतन्याहू ने शनिवार को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (सम्मानित अतिथि) के तौर पर आमंत्रित किया.

इजरायली पीएम ने कहा आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. उन्होंने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए, उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया है.

अपनी बहादुरी के लिए सुर्खियां बटोर रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है. साथ ही उन्होने इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल मई में इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में मशाल जलाएं.

मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे. 

बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी और उसका सम्मान करते हुए वह दूसरी ओर मुड़ गए थे. प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया. सिर के पीछे जोरदार प्रहार महसूस हुआ और इसके बाद उन पर लगातार हमले किए गए.

पीएम नेतन्याहू ने मच्छार को पूरी दुनिया का ‘हीरो’ कहा क्योंकि उन्होंने अपने को-पायलट की उस कथित कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसमें वह इजराइल जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश करना चाहता था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m