ब्रिटेन की पुलिस ने मैनचेस्टर में यहूदी समुदाय को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. यहूदियों के सबसे पवित्र त्योहार से ठीक पहले दहलाने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. योम किप्पुर (Yom Kippur) की पूर्व संध्या पर किए जाने की योजना थी. यहूदी समुदाय को निशाना बनाने की फिराक में लगे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

ब्रिटिश पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी इंग्लिश चैनल के रास्ते छोटी नावों के जरिए अवैध रूप से ब्रिटेन पहुंचे थे. इस हमले की टाइमिंग यहूदियों के पवित्र त्योहार के ठीक पहले की थी.

ब्रिटिश पुलिस जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों आरोपी बम बनाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने IED बनाने के लिए सामान और पुर्जे जुटाने की कोशिश की थी और हमले वाली जगह की रेकी भी की थी. दोनों आरोपी ईरान में मौजूद एक विदेशी तीसरे पक्ष के संपर्क में थे, जो इस पूरी साजिश को निर्देशित कर रहा था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED/बम) बनाने के उपकरण और पुर्जे बरामद हुए हैं. साजिश में शामिल आरोपियों की पहचान 35 साल के सालेही और 36 साल के सलाम अहमद्यान के रूप में हुई है.

ब्रिटेन की Home Secretary शबाना महमूद के मुताबिक, ये दोनों आरोपी कुछ साल पहले इंग्लिश चैनल पार करके छोटी नावों के जरिए अवैध रूप से ब्रिटेन पहुंचे थे. इस साल की शुरुआत में लंदन में यहूदी ठिकानों पर कई हमले हो चुके हैं. इसी बीच अमेरिका से जुड़े एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाने की एक और संदिग्ध साजिश को लेकर भी तनाव बना हुआ है. खासकर अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हमास के हमले और उसके बाद गाजा में जंग शुरू होने के बाद से हालात और बिगड़े हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m