इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कमेंट पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि G7 में मेलोनी ने उनके साथ फोटो सेशन के लिए मिन्नतें की थीं. इटली और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण अब कूटनीतिक रिश्तें में भी असर साफ देखने को मिल रहा है. ट्रंप की ओर से मेलोनी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊल-जलूल बयानों की वजह से कई वर्ल्ड लीडर्स को बेइज्जत कर चुके हैं. मेलोनी ने साफ पलटवार करते हुए कहा कि न तो वे और न ही इटली किसी के सामने झुकते हैं.
G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नतें करनेवाली ट्रम्प की टिप्पणी के बाद मेलोनी ने ट्रंप की ईगो को दुनिया के सामने तार-तार कर दिया है. इटली पीएम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सीधे शब्दों में इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए ट्रंप को लताड़ लगाई है.

ट्रंप की ओर से इस विवादित टिप्पणी का इतना असर पड़ा कि इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अब मियामी में होने वाले इटली-अमेरिका बिजनेस, इन्वेस्ट और साइंस फोरम में शामिल नहीं होंगे. विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ मेलोनी नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है.
ट्रंप के बयान के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया. मेलोनी ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं.
इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटोने भी ट्रंप के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मेलोनी कभी किसी से फोटो के लिए अनुरोध करने वाली नेता नहीं हैं.
जॉर्जिया मेलोनी को लंबे समय से अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक अहम कड़ी माना जाता रहा है. यह विवाद ट्रंप और मेलोनी के रिश्तों में एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. हाल के महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़े हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

