इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। कोबरा सांप और नेवले के बीच जानलेवा जंग हुई। नेवले के हमले से सांप बुरी तरह से घायल हो चुका था। सांप लगभग मौत के मुहाने तक पहुंच गया था लेकिन कुत्ते ने पूरी कहानी ही बदल दी। इसके बाद सर्प मित्र ने अपना काम किया और रेस्क्यू कर सांप की जान बचा ली।
यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के इटारसी का है। जानकारी के मुताबिक, तारारोड़ा गांव में सुबह एक कोबरा प्रजाति के सांप ओर नेवले की लड़ाई के बाद सांप बुरी तरह घायल हो गया था। लड़ाई के बीच कुत्तों के भोंकने पर नेवला भाग गया। लेकिन नेवले के हमले से सांप के चेहरे पर गंभीर घांव हो गए थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारी और सर्प मित्र अभिजीत को दी।
ये भी पढ़ें: ममता की मिसाल: 5 चूजों को बचाने जहरीले सांप से लड़ी मुर्गी, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
सूचना मिलते ही सर्प मित्र अभिजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप का रेस्क्यू किया और इटारसी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाकर डॉक्टरों की निगरानी में कोबरा का इलाज किया। सांप का उपचार करने के बाद उसे वन परिक्षेत्र में छोड़ दिया। समय पर इलाज मिलने से कोबरा सांप की जान बच गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


