निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से मां की ममता का एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनादौन तहसील के ग्राम चूरका में एक मुर्गी अपने चूजों को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE: बच्चों के निवाले पर ‘अव्यवस्था’ का डाका: MP में यहां स्कूलों और आंगनबाड़ी का बुरा हाल, खीर-पूरी से चलाया जा रहा काम    

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहरीला सांप मुर्गी के पांच चूजों की ओर बढ़ता है। खतरा भांपते ही मुर्गी बिना डरे सांप पर हमला कर देती है और अपने बच्चों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहती है। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता है, लेकिन अंततः मुर्गी सांप के सामने टिक नहीं पाती और सांप उसके चूजों को अपना शिकार बना लेता है।

READ MORE: ​शराब ठेकेदार के गुर्गों का तांडव! तस्कर का पीछा करने सड़क पर दौड़ाई बेकाबू बोलेरो, गाड़ी पलटने से 2 ग्रामीण घायल

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी खतरे का सामना करने से पीछे नहीं हटती। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुर्गी की ममता और साहस की सराहना कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m