इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। इटारसी रेलवे स्टेशन से छह स्टेशन पहले पेंचवेली ट्रेन के एसी कोच के पैनल में आग लग गई। कोच में सवार यात्रियों ने आग और धुआं उठाते देख चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख ट्रेन को कोला पत्थर रेल्वे स्टेशन के पास रोका गया। ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी और स्टेशन के कर्मचारियों ने आग बुझाई। इसके बाद ट्रेन को इटारसी रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
बुधवार सुबह चार बजे के लगभग कोला पत्थर रेलवे स्टेशन के पास पेंचवेली ट्रेन के बी-2 कोच के पैनल स्वीच में आग लग गई थी। आग लगने के बाद पूरे कोच में धुआं धुआं हो गया। कोच में सवार यात्रियों ने धुआं देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। ट्रेन के कोच अटेंडर ने इस घटना की जानकारी ट्रेन के गार्ड को दी। जिसके बाद ट्रेन को कोला पत्थर रेलवे स्टेशन के पास रोका गया।
ये भी पढ़ें: MP में ESB ने निकाली बंपर भर्ती: 2000 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जानें फीस और परीक्षा की तारीख
ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई गई। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर -3 पर लाया गया और एसी कोच को ट्रेन से अलग किया गया। इस कोच में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। इटारसी रेलवे स्टेशन से करीब 2 घंटे की देरी से भोपाल के लिये रवाना किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा ट्रेन यात्रियों के साथ हो सकता था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


