इंद्रपाल सिंह, इटारसी/शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 से भोपाल के दो युवकों के पास से करीब 19 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जब्त की गई चांदी की बाजार कीमत लगभग 44 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी आभूषणों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें: कोयला परिवहन से भरा MP सरकार का खजाना! वन विभाग ने बनाया राजस्व का नया रिकॉर्ड, DFO की मॉनिटरिंग की तारीफ
संदिग्ध अवस्था में दिखे आरोपी, बैग खोलते ही उड़े होश
जीआरपी टीआई संजय चौकसे के अनुसार बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्टेशन पर यात्रियों के सामान और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर दो युवक भारी-भरकम बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने रोककर उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें चांदी की पायल, चेन और अन्य जेवर भारी मात्रा में मिले।
दोनों संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे ये चांदी के आभूषण पिपरिया और अन्य शहरों के स्थानीय व्यापारियों को देने जा रहे थे। हालांकि मौके पर वे कोई भी वैध खरीद-बिक्री के दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
ये भी पढ़ें: अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की बेरुखी! सिंचाई का सपना दिखाकर चौपट कर दी फसल; नहर फूटने से फूटा किसानों का दर्द
बैरागढ़-भोपाल के दो युवक गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोपाल निवासी राकेश जाट और भोपाल के बैरागढ़ निवासी लक्की राजवानी के रूप में हुई है। जीआरपी ने धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए 44 लाख रुपये कीमत के पूरे जेवरात जब्त कर लिए हैं। आरोपियों को जीआरपी ने नियमानुसार नोटिस पर छोड़ा है। मामले में टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए जीआरपी द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेज दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


