PoJK में पिछले महीने से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JAAC) का आज, 15 जुलाई 2026 को मुजफ्फराबाद तक ‘लॉन्ग मार्च’ करने का ऐलान किया है, जिसे लेकर पूरे इलाके में तनाव चरम पर है. PoK में हजारों प्रदर्शनकारी शहबाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहा आंदोलन, जन आक्रोश में बदल गया है.
पाकिस्तान सरकार को दिए गए अल्टीमेटम के खत्म होने के बाद PoK में आज मुजफ्फराबाद में बड़ा जन मार्च हो रहा है. JAAC के नेतृत्व में आज मुजफ्फराबाद में बड़ा जन मार्च हो रहा है.
JAAC के बुधवार को प्रस्तावित मुजफ्फराबाद मार्च से पहले पूंछ डिवीजन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस एवं पाकिस्तान रेंजर्स की रातभर हुई हिंसक झड़पों में नौ लोगों की मौत हो गई. इस हिंसा में पाकिस्तान रेंजर्स के दो जवानों की भी मौत हुई है. पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है.

यह मार्च ऐसे वक्त हो रहा है जब सिर्फ एक दिन पहले पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से गोलियां चला दी थीं. कल रावलकोट बस स्टैंड पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. शुरुआत में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, और जब हालात काबू से बाहर होते दिखे तो सीधे लाइव फायरिंग शुरू कर दी.
JAAC ने कहा है कि सेना के लोग अलग-अलग जगहों सादे कपड़ों में तैनात हैं और उनके पास हथियार हैं. वे आंदोलन को अलग रूप देने के लिए गोलीबारी कर सकते हैं. JAAC ने लोगों से सावधान और ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए कहा है.
रावलकोट के ईदगाह मैदान में उमड़ी विशाल भीड़ के सामने JAAC नेता सरदार अमान खान ने खुलकर ऐलान किया है कि PoK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है.
JAAC की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन में 38 सूत्री मांग-पत्र दिया गया है, जिसमें अधिकारों और दमन खत्म करने की मांग है. प्रदर्शनकारियों की बड़ी मांगों में PoK विधानसभा की 523 सीटों में से शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों को समाप्त करना भी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

