इंदर कुमार, जबलपुर। जबलपुर में मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल; अस्पताल में भर्ती
बरेला से मेडिकल अस्पताल ले जाया जा रहा था मरीज
जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस बरेला के धनपुरी क्षेत्र से घायल मरीज को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार होने के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस, घायलों को निकाला बाहर
हादसा होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में फंसे मरीज और परिजनों को बाहर निकाला और तुरंत दूसरी व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा एंबुलेंस की अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण हुआ।
ये भी पढ़ें: भोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा! डंपर से टकराई स्लीपर बस, गैस कटर से काटकर निकाला गया ड्राइवर
क्रेन से हटाई गई एंबुलेंस, चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बीच सड़क पर पलटी 108 एंबुलेंस को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। कैंट पुलिस ने एंबुलेंस के गाड़ी नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



