इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर को सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगाद दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नामकरण महान गोंडवाना शासक वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इसके लिए भारत सरकार को औपचारिक अनुशंसा भेजने जा रही है।
ये भी पढ़ें: MP के किसानों को CM की सौगात: शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण नियमों में बदलाव, अब खरीफ-रबी के लिए होगी एकल-सीमा
रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर घोषणा
यह महत्वपूर्ण घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस कार्यक्रम के दौरान की। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने जबलपुर के नर्रई नाला स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर पहुंचकर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शौर्य को नमन किया।
PM और उड्डयन मंत्री को भेजी जाएगी अनुशंसा
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने की मांग स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों द्वारा पिछले लंबे समय से उठाई जा रही थी। इस जनभावना का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट के नामकरण का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा तैयार कर लिया गया है। इस नामकरण की अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को विशेष अनुशंसा भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली: मूकबधिर दिव्यांगजनों ने कलेक्टर से की मुलाकात, बंद पड़े विशेष विद्यालय को दोबारा शुरू करने समेत की ये बड़ी मांगें
आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा- CM
समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम और मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश और प्रदेश में राज किया लेकिन आदिवासियों और जनजातीय नायकों को कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। कांग्रेस ने आदिवासी समाज को हमेशा सिर्फ एक ‘वोट बैंक’ की तरह इस्तेमाल किया जबकि भाजपा सरकार उनके गौरव और इतिहास को सहेजने का काम कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

