इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़े एक युवक और युवती को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बेटे के नाम फर्म और 43 लाख का भुगतान: सरपंच पर धारा 40 और 89 के तहत कार्रवाई; 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

मृतकों की पहचान प्रशांत लोधी और जागृति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है, साथ ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जाँच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m