कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार पर सवाल उठाए है। जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के ट्रांसफर पर वे भड़क उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तबादले को राम का हरण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताएं की अच्छे अधिकारी को टिकने क्यों नहीं दिया जाता है ?
पूर्व मंत्री व वर्तमान बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए। निगम कमिश्नर के ट्रांसफर पर भड़कते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की। जिसमें लिखा- “दशहरे के दिन जबलपुर के राम का हरण हो गया”। “जबलपुर से राम का ट्रांसफर हुआ भोपाल”।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बताएं अच्छे अधिकारी को क्यों नहीं टिकने दिया जाता। नगर निगम कमिश्नर यदि काबिल नहीं थे तो भोपाल नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी क्यों दी? फिलहाल बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

