कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur Car Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरेला के शारदा मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवा की टक्कर से एक कार में आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के रहने वाले थे। वे किसी काम से रायपुर गए हुए थे और रोहतक लौट रहे थे। इस दौरान कार सामने चल रही ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। लेकिन इस दौरान हाइवा से उनकी टक्कर हो गई। 

टक्कर के बाद कार में भड़की आग

टक्कर के बाद हाइवा चालक ने कार नहीं रोकी और उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान कार एक कार से टकरा गई जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। 

ड्राइवर फरार

हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों को उन्हें बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। कार धू-धूकर जलने लगी। यह हादसा देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। हाइवा चालक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m