इंदर कुमार, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों पर EOW का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। EOW की टीम ने अधारताल क्षेत्र में पदस्थ आरोपी पटवारी मनोज बघेल को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने पीड़ित शरद श्रीवास्तव से उनकी दुकान का नामांतरण करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: राजगढ़ में मृत कर्मचारी के नाम 9 महीने तक बांटा सरकारी वेतन! वित्तीय अनियमितता में CMHO डॉ. शोभा पटेल सस्पेंड
मंदिर में बुलाकर ले रहा था घूस, EOW की टीम ने मौके पर पकड़ा
पीड़ित शरद श्रीवास्तव ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत EOW में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर EOW ने रणनीति बनाई। पटवारी मनोज बघेल ने रिश्वत की रकम लेने के लिए आवेदक को मंदिर परिसर में बुलाया था। जैसे ही पीड़ित ने 2 हजार रुपये की किस्त पटवारी को सौंपी, EOW की टीम ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। EOW डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

