कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां माधोताल स्थित राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला कैशियर ने छात्रों की फीस के करीब 8 लाख रुपये गबन कर लिए। आरोपी का नाम प्रियंका वर्मा बताया जा रहा है।
READ MORE: पुरानी रंजिश में खौफनाक साजिश: कार चढ़ाकर युवक को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ मंजर
मिली जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 के बीच छात्रों से नगद फीस वसूलने वाली कैशियर प्रियंका वर्मा ने छात्रों को कच्ची रसीद थमाई और असली रसीद जारी नहीं की। इस दौरान कुल 8 लाख रुपये की राशि को उन्होंने हड़प लिया।
READ MORE: कटनी-शहडोल रेलखंड पर बड़ा हादसा: बाबा घाट के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; यातायात प्रभावित, रेस्क्यू जारी, कोई जनहानि नहीं
कॉलेज प्रशासन के ऑडिट के दौरान यह गबन का मामला सामने आया। जब आरोपी से राशि जमा करने की बात की गई, तो प्रियंका वर्मा ने कॉलेज आना बंद कर दिया और फरार हो गईं। माढ़ोताल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

