सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के देवसर विकासखंड के संकुल केंद्र तीनगुड़ी के पूर्व माध्यमिक शाला ओवरी से एक मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लेकर शिक्षकों की परेशानी खुलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षकों से स्कूल की उपस्थिति और पढ़ाई व्यवस्था को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्लाटर हाउस गौमांस मामला: जांच में लापरवाही और लीपापोती का आरोप, केस जाएगा हाईकोर्ट, कांग्रेस बोली- सरकार के संरक्षण में काटी जा रही गाय
शिक्षकों का कहना है कि क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण कई बार समय पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती, जिससे अनावश्यक परेशानी खड़ी हो जाती है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुरानी रंजिश में खौफनाक साजिश: कार चढ़ाकर युवक को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ मंजर
ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल स्कूल की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेना था, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

