हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया और उनके चेहरे पर नशीला पाउडर फूंककर बेसुध कर दिया। इसके बाद शातिर बदमाश महिला के शरीर से करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर उतरवाकर रफूचक्कर हो गए। शहर में एक ही सप्ताह के भीतर इस तरह की दूसरी वारदात होने से स्थानीय लोगों और बुजुर्गों में भारी दहशत का माहौल है।
पता पूछने और बीमारी का बहाना बनाकर झांसे में लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित 70 वर्षीय वृद्धा अपने काम से निकल रही थीं, तभी एक बदमाश उनके पास आया और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बातों में उलझा लिया।दवा की जानकारी मांगी: बदमाश ने खुद को पीलिया का मरीज बताते हुए वृद्धा से किसी अच्छी दवा या डॉक्टर की जानकारी मांगी।सुनसान जगह ले गए: बातों ही बातों में झांसा देकर आरोपी वृद्धा को पुलिस पेट्रोल पंप के पास ले गया, जहाँ उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे।
5 नवंबर महाकाल भस्म आरती: वैष्णव तिलक और मस्तक पर ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
चेहरे पर फूंका नशीला पाउडर, साढ़े चार लाख के जेवर पार
जैसे ही तीनों बदमाश मौके पर इकट्ठा हुए, उन्होंने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के चेहरे पर अचानक कोई नशीला पाउडर फूंक दिया। पाउडर का असर होते ही वृद्धा अपनी सुध-बुध खो बैठीं और अर्धबेहोशी की हालत में आ गईं। महिला को असहाय पाकर बदमाशों ने उनके शरीर से सोने की चेन, सोने की बालियां और 24 मोतियों वाला बेशकीमती हार उतरवा लिया। करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेटने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के लगभग 15 मिनट बाद जब वृद्धा को होश आया, तो खुद को लुटा हुआ पाकर उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को आपबीती सुनाई।
WEATHER UPDATE: नवंबर के दूसरे हफ्ते से कांपेगा पूरा मध्यप्रदेश! जानें धनतेरस-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम
CCTV फुटेज में साफ दिखा बदमाश का चेहरा
घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की खंगाल शुरू की। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में तीनों संदिग्ध बदमाश साफ तौर पर कैद हुए हैं। राहत की बात यह है कि एक फुटेज में मुख्य बदमाश का चेहरा भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आजाद नगर पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

