MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ का असर रहा है। अब मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गया है। जिसके चलते मौसम साफ रहेगा। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरने के आसार है। सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ेगी। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तूफान ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ के असर के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर बना रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी बारिश हुई। कुछ जिलों में बादल छाए रहे। अब कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। इस बार धनतेरस और दीपावली के दिन मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी।
2 डिग्री तक गिरेगा तापमान
एमपी में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरने के आसार है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में पारा लुढ़केगा। बीते दिन की बात करे तो बुधवार को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाजापुर के गिरवर में 14.1 डिग्री, दमोह में 14.4 डिग्री, कटनी के करौंदी में 15.2 और अमरकंटक में 15.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं मंडला में दिन का तापमान सबसे रहा। यहां पारा 33.5 दर्ज किया गया। ग्वालियर में 32.5, उज्जैन में 32.4, बालाघाट के पाला में 32.3 और नर्मदापुरम में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

