जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों हुए हिट एंड रन केस में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को आरोपी कार चालक रोहित करला ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: रफ्तार ने छीनी जिंदगी: घर के बाहर अखबार पढ़ रहे युवक को कार ने रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
बता दें कि लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने ललित कॉलोनी में कई लोगों को रौंद दिया था। इस दौरान घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक युवक को भी कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
READ MORE: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह घायल, परिजनों में हुई हिंसक झड़प
इस केस से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया था जिसमें आरोपी कार से एक व्यक्ति को घसीटते हुए दिख रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

