अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला में बुधवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद मामा-बुआ के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा था, जो बुधवार को अचानक उग्र हो गया।
READ MORE: विजय हत्याकांड मामला: भोपाल में तीसरे आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर! आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग
मृतक की पहचान अमरसिंह कलम (65) के रूप में हुई है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में अमरसिंह के भाई सूरत सिंह सहित रामभरोस, आनंद सिंह, हरिसिंह, सतीश राजपूत और दूसरे पक्ष के नारायण राजपूत घायल हो गए।
READ MORE: बीजेपी विधायक के वेयरहाउस पर छापा: गेहूं उपार्जन से पहले मिला 500 टन गेहूं, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल सिराली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को ही घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

