कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक युवक को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
READ MORE: दोस्ती को समझ बैठा कुछ और… युवक ने हाथ पकड़कर युवती के साथ की छेड़छाड़, सहेली के माध्यम से हुई थी फ्रेंडशिप
मिली जानकारी के अनुसार, घटना ललित कॉलोनी की है, जहां विकेश उर्वा नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक बेकाबू हो गई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार घर के बाहर बैठे व्यक्ति को घसीटते नजर आ रही है।
READ MORE: अजब-गजब मामलाः शादी का रिश्ता टूटा तो महिला ने 15 हजार देकर कार में लगवा दी आग, फरियादी की चोरी की गाड़ी में पहुंचा था आग लगाने, आरोपी और महिला गिरफ्तार
घटना के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन विकेश उर्वा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

