इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने दमोह में पदस्थ GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के कई ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। अधिकारी के जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर सुबह-सुबह दी गई दबिश में आय से 264 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में अधिकारी की वैध आय महज 1.03 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 3.78 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
ये भी पढ़ें: Lalluram.com की मुहिम ‘रोशनी नहीं बुझने देंगे-कार्बाइड गन नहीं बिकने देंगे’ का बड़ा असर: दो गोदामों से 645 किलो से अधिक कैल्शियम कार्बाइड जब्त
जबलपुर, भोपाल और सागर में मिली बेनामी प्रॉपर्टी
लोकायुक्त की शुरुआती जांच और छापों के दौरान यह बात सामने आई है कि अधिकारी ने अपने और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर मध्य प्रदेश के कई जिलों में अकूत संपत्ति जुटाई है। जबलपुर, भोपाल और सागर में अधिकारी के नाम कई जमीनें, मकान, आलीशान फ्लैट, चार पहिया वाहन और अलग-अलग प्रकार की पॉलिसियां मिली हैं। लोकायुक्त की टीम दस्तावेजों को बारीकी से खंगालने में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
लोकायुक्त की तीन अलग-अलग टीमें कर रही हैं दस्तावेजों की जांच
जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को मनीष कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जिक करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया ने इस शिकायत का गंभीरता से सत्यापन किया। शुरुआती जांच में शिकायत सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संसोधित धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की जा रही है। लोकायुक्त की तीन अलग-अलग टीमें अधिकारी के ठिकानों पर मौजूद रहकर दस्तावेजों और संपत्तियों की सघन जांच कर रही हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

