इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दोबारा दरिंदगी को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पैसों का विवाद और सरेराह तांडव! लहूलुहान गर्भवती को लेकर थाने पहुंचे परिजन, जानिए TI की किस बात पर भड़का गुस्सा?

वीडियो की धमकी देकर दोबारा किया गैंगरेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले दिसंबर 2025 में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और इस दौरान उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसी धमकी के दम पर आरोपियों ने बीते 10 अगस्त को नाबालिग को फिर से हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता ने मां को बताई आपबीती, थाने में केस दर्ज

आरोपियों की ब्लैकमेलिंग और बार-बार की धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की भयानकता जानकर परिजन दंग रह गए और तुरंत नाबालिग बेटी को लेकर शहपुरा थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबिश देकर वारदात में शामिल सभी 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग बालक शामिल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m