कुमार इंदर, जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। दरअसल, कार्तिकेय चौहान के वकील ने समय मांगा था। आज मंगलवार को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होनी थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी थी। फिलहाल केस की सुनवाई 14 मई तक टल गई है।

दरअसल, राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। साल 2018 में झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय चौहान ने भोपाल एमपीएमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 30 अक्टूबर, 2018 को कार्तिकेय चौहान ने MPMLA कोर्ट में दर्ज करवाया था मुकदमा।

ये भी पढ़ें: MP से भी जुड़े नीट पेपर लीक के तार: इस यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है आरोपी शुभम, कुलपति ने झाड़ा पल्ला

27 फरवरी 2025 को भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया था। पहली बार MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी को 9 मई 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। 9 मई को राहुल गांधी के MPMLA कोर्ट में पेश न होने पर 10 मई को दूसरा नोटिस जारी हुआ था। 28 अगस्त 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का दूसरा नोटिस दिया गया। वहीं मार्च 2026 में राहुल गांधी ने निचली अदालत की प्रक्रिया को बंद करने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 7 मई, 2026 को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतिम सुनवाई आज 12 मई को तय की थी, लेकिन यह सुनवाई 14 मई तक टल गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m