अनिल मालवीय, इछावर (सीहोर)। नीट पेपर लीक के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े है। दरअसल, आरोपी शुभम सीहोर जिले के श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है। बीते दिनों आयोजित हुई नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से दबोचा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
नीट पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा बीएएमएस का छात्र रहा है। जिससे आशंका है कि इस पेपर लीक के तार सीहोर से भी जुड़े हो सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा में धांधली को लेकर नासिक के रहने वाले डॉ शुभम खैरनार नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। जिसका सीहोर की श्रीसत्य साई यूनिवर्सिटी से कनेक्शन है। वह यहां पर मेडिकल का छात्र रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या जानबूझकर छात्रों का समय बर्बाद कर रही है सरकार? NEET परीक्षा रद्द होने पर तेजस्वी का बड़ा हमला
हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन शुभम को लेकर अपना पल्ला झाड़ रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवारी का साफ कहना है कि शुभम ने वर्ष 2021 में आयुर्वेद चिकित्सा पाठयक्रम बीएमएमएस में प्रवेश लिया था, जिसके बाद वह कभी नहीं आया। सफाई देते हुए कुलपति ने बताया कि शुभम कभी कोई परीक्षा में शामिल नहीं हुआ और ना ही किसी प्रकार की अन्य गतिविधियों में आया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

