कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर की मुस्लिम महिलाएं पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़क उठी। मुस्लिम महिलाओं ने गोहलपुर थाने में प्रदर्शन किया और नाजिया इलाही पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है।

जबलपुर के गोहलपुर थाने में बुधवार को मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। पॉडकास्ट और सोशल मीडिया वीडियो में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। नाज़िया इलाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही संबंधित वीडियो पर सार्वजनिक माफी की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें: PCC चीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- ‘नेताजी हर जगह घूम रहे बस आपको नहीं दिखते’

मुस्लिम महिला अलकमा मंसूरी ने कहा कि ‘नाजिया खान ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है। आपत्तिजनक बातें की और उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाई है। नाजिया कहती है कि ये मुसलमान, जब इन्हें इस्लाम में इतनी कमियां नजर आती है तो ये इस्लाम में क्यों है ? ये खुद को सनातन कहती है, सनातन का पहला रूल ये है कि जब कंवर्ट किया जाता है तो सबसे पहले नाम बदला जाता है, लेकिन ये अब तक नाजिया खान ही है।’ अलकमा ने आगे कहा कि ‘ये (नाजिया खान) कहती है कि बीजेपी नेता है। लेकिन बीजेपी वालों ने खुद इन्हें अपना सदस्य मानने से इनकार कर दिया है।’

अलकाम ने आगे कहा कि ‘हमारी ये मांग है कि ये न मुसलमान है और न हिंदू है। बल्कि ये अंग्रेजों की नीति अपनाकर फूट डालो राज करो की नीति कर रही है। हमारी मांग है कि नाजिया को जल्द गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा।’ इधर, पुलिस ने शिकायत को साइबर सेल भेजने की बात कही है। गोहलपुर थाने के एसआई रवि सिंह परिहार ने कहा कि ‘करीब 100 महिलाएं थाने आई थी। इनकी शिकायत है कि नाजिया इलाही के द्वारा पॉडकास्ट चैनल में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की गई है और अभ्रद प्रचार किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को साइबर सेल भेजा जा रहा है, जैसे ही जानकारी मिलती ही और तथ्यों की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m