कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर नगर निगम का सहायक स्वास्थ्य अधिकारी करोड़ों का आसामी निकला। EOW के छापे में 2 करोड़ 82 लाख की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद की गई है। शुरुआती जांच में अधिकारी के पास अकूत संपत्ति होने के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम जांच पड़ताल में जुट हुई है।
दरअसल, जबलपुर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इस पर ईओडब्ल्यू की तीन-तीन टीमों ने अफसर के ऑफिस और घर पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। मंगलवार सुबह 5:30 बजे वीवीआईपी काफिले के साथ शताब्दीपुराम स्थित आवास और कार्यालय में कार्रवाई करने पहुचीं थी।
ये भी पढ़ें: निगम अधिकारी पर EOW का शिकंजा: आय से अधिक मामले में छापा, फ्लैट, जमीन और गाड़ियों का खुलासा

परिजनों के 6 बैंक खाते
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव के घर से संपति की जानकारी सामने आई है। 450 ग्राम सोने के आभूषण मिलने की संभावना है। 230 ग्राम चांदी और 1 करोड़ 19 लाख 18 हजार के नगदी लेन देन के दस्तावेज बरामद हुए है। पोला राव के परिजनों के छह बैंक खाते मिले है। जिसमें 10 लाख रुपए की राशि है। आवास 45 लाख, घरेलू सामान 16 लाख, बीमा पॉलिसी पर 10 लाख का निवेश है।
मूल्यांकन के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
सोने के आभूषण 22 लाख, भूखंड 65 लाख, फोर व्हीलर साढ़े 8 लाख, 3 टू व्हीलर 6 लाख 20 हजार, अब तक की जांच में इतनी संपत्ति उजागर हुई है। बैंक खातों और संपत्तियों का मूल्यांकन अभी जारी है। मूल्यांकन के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। बैंक के लॉकर और बैंक खाते लाखों के राज खोल सकते है।


