कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर के मदन महल इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब नगर निगम का कचरा साफ करने वाला टैंकर की लापरवाही से दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना एमएलबी स्कूल के पास, वॉकिंग स्ट्रीट के सामने स्थित राजीव आवास योजना के पास की है। बताया जा रहा है कि भरा हुआ टैंकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क पर बने गड्ढे में उसका पिछला चक्का फंस गया और टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की चपेट में वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें आ गईं, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ितों का कहना है कि इस दुर्घटना में करीब 1 लाख 5 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित तनवीर हसन अंसारी और उनके साथियों ने नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से क्षतिग्रस्त वाहनों का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: लिंग परीक्षण करने वाले डॉक्टर समेत एक नर्स पर FIR: डायग्नोस्टिक सेंटर में बताते थे ‘लड़का है या लड़की’, कई सामान-रिपोर्ट जब्त
उनका कहना है कि बिना किसी गलती के उनके वाहनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी भरपाई नगर निगम को करनी चाहिए। मामले में मदन महल थाना के एएसआई शिव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टैंकर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


