इंदर कुमार, जबलपुर। जबलपुर जिले की पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम गुरुपिपरी में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी का मामला गर्मा गया है। पीड़ित रजत शर्मा ने अपनी मां के साथ ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना पुश्तैनी जमीन को चुपचाप मुनि पटेल के नाम सिकमी दर्ज करा दिया गया और अब दबंगई से उस पर कब्जा कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: पटवारी ने डकारे 1.40 लाख; घूसखोरी का वीडियो वायरल, पीड़ित बोला- ‘पैसे न मिले तो कर लूंगा आत्मदाह!’
धोखे से सिकमी कराई जमीन, फिर जबरन जमाया कब्जा
पीड़ित रजत शर्मा के अनुसार फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने आरोपी से जमीन छोड़ने की विनती की तो उसने विवेक शर्मा नाम के व्यक्ति का हवाला देते हुए अगले ही दिन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या पैसों के लेन-देन के जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
ये भी पढ़ें: 2008 के बाद शादी करने वाले सावधान! तुरंत करवाएं ये काम, नहीं तो लगेगा तगड़ा झटका
ग्रामीण एसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया है और थाना प्रभारी पाटन को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक दस्तावेजों के आधार पर मालिकाना हक की जांच की जा रही है। यदि धोखाधड़ी या जबरन कब्जे की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को अब पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की पूरी उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


