इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गरीबं के हक के राशन पर डाका डालने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलबाग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने एक मिनी ट्रक से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 56 बोरी सरकारी चावल और गेहूं जब्त किया है।

ये भी पढ़ें: शौचालय की जगह बना ‘वृद्धाश्रम’! बुजुर्गों पर लाठियां, सरकारी जमीन पर अवैध संचालन और दस्तावेजों का खेल, Video वायरल होने के बाद प्रशासन का एक्शन 

बरेला से खरीदा गया गरीबों का राशन

खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर उसे निजी मुनाफे के लिए कहीं और बेचने ले जाया जा रहा है। बेलबाग इलाके में एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में सरकारी अनाज यानि गेहूं और चावल भरा मिला।

वहीं जब गाड़ी के ड्राइवर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि यह राशन बरेला क्षेत्र में गरीबों से औने-पौने दामों में खरीदकर लाया गया था और इसे बाजार में कालाबाजारी कर ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी थी।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में कुपोषण खत्म करने के दावे फेल: 1476 बच्चे अति कुपोषित, 92 नए केस मिले

लैब भेजा गया सैंपल, माल पुलिस के सुपुर्द

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही अनाज के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं, ताकि यह शत-प्रतिशत स्पष्ट हो सके कि अनाज शासकीय PDS दुकानों का ही है। कार्रवाई के बाद जब्त राशन और मिनी ट्रक को बेलबाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब इस काले कारोबार के मुख्य सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m