इंदर कुमार, भोपाल। सावन के पवित्र महीने में मध्य प्रदेश के जबलपुर में आस्था और भक्ति का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट स्थित पंचवटी घाट से एक विशाल कावड़ यात्रा की शुरुआत की है।

​यह कावड़ यात्रा भेड़ाघाट से शुरू होकर जागेश्वर धाम तक कुल 121 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसे पूरा करने में 5 दिनों का समय लगेगा। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल हुए हैं। मंत्री धर्मेंद्र लोधी के मुताबिक, यह कावड़ यात्रा मध्य प्रदेश और पूरे देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर निकाली जा रही है। ​इस यात्रा का खास आकर्षण मंत्री के छोटे भाई सत्येंद्र लोधी का शामिल होना रहा, जो विशेष रूप से इस कावड़ यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अमेरिका से भारत आए हैं।

ये भी पढ़ें: 1 KM की सड़क के लिए तरस रहे 100 मासूम! शहडोल में बच्चों का वायरल वीडियो देख सकते में आया प्रशासन

​5 दिनों में तय होगा 121 KM का सफर; जागेश्वर धाम में होगा जलाभिषेक

​जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित पंचवटी घाट पर सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे गूंजते रहे। मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पंचवटी घाट पर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर 121 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा की शुरुआत की।

​कावड़ यात्रा पंचवटी से रवाना होकर 5 दिनों का पैदल सफर तय करते हुए जागेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस यात्रा में सैकड़ों की तादाद में शिवभक्त कावड़ उठाए पैदल चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंत्री लोधी के छोटे भाई सत्येंद्र लोधी भी कावड़ उठाए नजर आए, जो खास इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका से जबलपुर पहुंचे हैं।

अमेरिका से आए छोटे भाई भी बने कांवड़िए

विदेश में रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था की झलक इस यात्रा में साफ देखने को मिली, जब मंत्री के छोटे भाई सत्येंद्र लोधी सात समंदर पार से आकर इस 121 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें: डिंडोरी में आज 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी: अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित, नर्मदा का बढ़ा जलस्तर

देश की खुशहाली की कामना

5 दिनों तक चलने वाली यह 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बनाए हुए है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m