इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा फाटक इलाके में पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया और मारपीट का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें: खुशियों के घर में पसरा मातम: शादी के कार्ड छपे थे, शहनाइयां बजनी थीं; रामलीला देखकर लौट रहे सरपंच के बेटे समेत दो युवकों को डंपर ने रौंदा
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात लॉर्डगंज थाना पुलिस ने दुर्गा पंडाल के पास नशे की हालत में वीडियो बनाने और अभद्रता करने की सूचना मिलने पर आकाश नामक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस उसे थाने ले आई थी, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि तबीयत खराब होने पर तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज
परिजनों के गंभीर आरोप, ज्यूडिशियल टीम गठित
मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने में मारपीट करने और रात में भाई को भी मिलने न देने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसकी जांच के लिए एक ज्यूडिशियल टीम का गठन कर दिया है जो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

