मनेंद्रगढ़। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के जगद्गुरु नहीं मानने वाले बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पलटवार किया है। उन्होंने चिरमिरी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन आज व्यासपीठ से कहा कि महंत को मेरा खुली चुनौती है, मेरे जगद्गुरु का पूर्ण परीक्षण कर लें। मैं सभी कसौटी पर खरा हूं। जगद्गुरू के लिए तीन ग्रंथों को भाष्य में लिखना अनिवार्य है। सभी अखाड़े इसका समर्थन करते हैं। इनको मिर्ची लग रही है। जो राम जी से प्रेम करेगा उसको मेरा आशीर्वाद मिलेगा।

रामभद्राचार्य ने कहा, वो दिन आप भूल गए जब निहत्थे रामभक्तों पर लाठियां ही नहीं बल्कि गोलियां तक चलवाई। राम जन्मभूमि के लिए हम जेल में महीनों रहे, अपने क्या किया उत्तर दीजिए। देश को गर्त में ले गए, आपने देश का विभाजन करवाया। देश को टुकड़ों – टुकड़ों में बटवा दिया। जोगी थोड़े अच्छे थे, लेकिन उसके बाद की मैं क्या बताऊं, इतने असभ्य, कॉमनसेंस तक नहीं है कि संतों के बारे में बोला कैसे जाता है? रामभद्राचार्य ने कहा, मैं नेता प्रतिपक्ष महंत को खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं ऐसे जगद्गुरु नहीं हूं। 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकता हूं।

इसे भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा बयान : रामभद्राचार्य को जगद्गुरु मानने से किया इंकार, कहा- वह भाजपा के प्रचारक, धीरेंद्र शास्त्री को बताया फर्जी बाबा

narayana

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य, धीरेन्द्र शास्त्री समेत धार्मिक गुरुओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे में मीडिया से चर्चा में महंत ने कहा कि वह रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते हैं और चिरमिरी में चल रही कथा में नहीं जाएंगे।

महंत बोले- सिर्फ भाजपा के प्रचारक हैं

चरणदास महंत ने कहा कि रामभद्राचार्य जिस प्रकार से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, वह सिर्फ भाजपा के प्रचारक है। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ज्ञान के माध्यम से ठग रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाने की अपील की। साथ ही कहा कि हम तो कण कण में भगवान मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण- कण में भगवान हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H