सोनू वर्मा, नूंह। नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अबतक पांच आरोपियों को गिरफतार किया गया है।

जिसमें मुख्य आरोपी जाहुल पुत्र मुबीन इंन्दाना को गिरफ्तार किया गया है, रविवार को आरोपी जाहुल को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस मामले में लोगों ने न्याय की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।
इस मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिछौर थाना के गांव की युवती के साथ सामूहिक दूष्कर्म वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में आत्महत्या के मामले को लेकर पूरे मेवात में भारी आक्रोश देखने को मिला था।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 36 बिरादरी के लोगों ने नूंह अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और जल्द कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच पुलिस ने मामले में आरोपी जाहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तार पहले हो चुकी है। जिसमें पांचवें आरोपी जाहुल को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मुख्य 5 आरोपियों में शामिल 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मेवात की नजर इस मामले की जांच और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।


