जय श्री राम vs जय बांग्ला (Jai Shri Ram vs Jai Bangla): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़पें हो चुकी है। वहीं प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर विधानसभा में भी राजनीति तापमान बेहद हाई है। इस सीट पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के बीच मुकाबला है। सीएम ममता बनर्जी की परंपरागत सीट भवानीपुर में उस समय बवाल हो गया, जब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता शुभेंदु अधिकारी से उलझ पड़े। हालांकि सुरक्षाबलों ने कई भी अनहोनी होने से पहले मामला संभाल लिया।

दरअसल भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी जब टीएमसी के मजबूत गढ़ वाले बूथ पर पहुंचे। इस दौरान बूथ के पास टीएमसी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। शुभेंदु अधिकारी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। जिसके जवाब में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाना शुरू कर दिया। इसके चलते माहौल बहुत टेंशन भरा हो गया और शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा ‘जय बांग्ला’ नारे लगाते देख शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा बलों से जाकर शिकायत किया कि ये लोग वोटर नहीं, बांग्लादेशी है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया। वहीं, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं, ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं, बांग्लादेशी हैं। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व हर चीज़ पर नज़र रख रहा है। मुझे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भूपेंद्र यादव का फोन आया था, हम इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

जय श्रीराम बनाम बनाम जय बांग्ला
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जय श्री राम का नारा दिया है तो जवाब में टीएमसी ने जय बांग्ला का दांव चला है। बंगाल की राजनीति में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ केवल धार्मिक या भाषाई नारे नहीं हैं, बल्कि यह दो अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं और अस्मिताओं की टक्कर का प्रतीक बन चुके हैं। यही वजह है बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो जवाब में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक और तनाव में बदल गई।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m