Jaipur Amer Building Collapse: जयपुर के आमेर इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया। ताला मोड़ के पास निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई लोग अभी भी दबे
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तेजी से मलबा हटाने में जुटी हैं। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
ताला मोड़ इलाके में नाले की खुदाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ज्यादा खुदाई की वजह से निर्माणाधीन इमारत की नींव कमजोर हो गई। अचानक दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त लंच टाइम था, वरना नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था।
बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं
बताया जा रहा है कि प्रभावित मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। अभी मलबे को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर खुदाई को लेकर सावधानी बरती जाती, तो यह हादसा टल सकता था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसकी लापरवाही से यह जानलेवा हादसा हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल
- मौत का मकानः छज्जे का गिरा मलबा, दबकर ससुर-दामाद समेत 3 लोगों की गई जान, मंजर देख सहम उठे लोग
- रामनवमी हिंसा: 4 साल पुराने मामले में 11 आरोपी बरी, गवाह पलटे, नहीं मिले सबूत

