जयपुर: राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के पांच साल और वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल की तुलना को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर गहलोत पर निशाना साधा। जयपुर के माहेश्वरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान शर्मा ने बिना नाम लिए कहा, “हाथ की सफाई और जादूगरी कुछ समय के लिए लोगों को भटका सकती है, लेकिन सच्ची प्रगति केवल मेहनत और ईमानदारी से ही संभव है।”

निस्वार्थ समाज सेवा को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री ने समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में बिना किसी स्वार्थ के योगदान देने वाले भामाशाहों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की नई पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए पारदर्शिता, सेवा भाव और दृढ़ संकल्प जरूरी है। शर्मा ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने में गर्व महसूस करती है, जो बिना किसी दिखावे के समाज हित में कार्य कर रहे हैं।
भामाशाहों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों और विभिन्न जिलों से आए दानदाताओं की उपस्थिति रही। समारोह में भामाशाहों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल समाज सेवा को प्रोत्साहित करने का मंच बना, बल्कि सरकार की पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों को भी रेखांकित किया।
भजनलाल शर्मा का यह बयान गहलोत सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर उठ रहे सवालों और वर्तमान सरकार की प्रगति की तुलना के बीच आया है। यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह गहलोत सरकार की नीतियों पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाता है। इस समारोह के जरिए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- भारत से इंडोनेशिया लौटा तस्करी से बचाया गया नन्हा ऑरंगउटान, ओडिशा के 5 और की वापसी की तैयारी
- माता-पिता के विवाद में बच्चे का हित सर्वोपरि, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
- बिहार विधान परिषद का मतदान जारी, नीरज कुमार ने दिखाए विक्ट्री साइन, बोले – मैं गिरने वाला नहीं
- बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक सारण शिक्षक सीट पर सबसे अधिक 13.56% मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल
- सरकारी जमीन बेचने वाले राजधानी के तीन बिल्डरों को कोर्ट ने भेजा जेल: EOW ने 2019 में दर्ज की थी FIR

