Jaipur Metro Phase 2: गुलाबी नगरी के बाशिंदों के लिए केंद्र सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जयपुर मेट्रो के फेज-2 (Jaipur Metro Phase-2) को मंजूरी मिल गई है। करीब 13,037 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ‘वरदान’ साबित होगा। इसके साथ ही, मारवाड़ के लिए HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को भी फाइनल सिग्नल मिल गया है।

41 किलोमीटर लंबा होगा नया कॉरिडोर
बता दें कि जयपुर मेट्रो का यह नया नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर प्रह्लादपुरा से शुरू होकर टोडी मोड तक जाएगा। इस 41 किलोमीटर लंबी लाइन में कुल 36 स्टेशन होंगे, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल और अंबाबाड़ी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को जोड़ेगा। सबसे बड़ी राहत एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलेगी, क्योंकि वहां अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित है।
इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो
जानकारी के अनुसार फेज-2 में टोडी मोड, हरमाड़ा, वीकेआई (रोड नंबर 14, 9 और 5), विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी, गवर्नमेंट हॉस्टल, एसएमएस हॉस्पिटल, रामबाग, गांधीनगर स्टेशन, दुर्गापुरा, बीटू बायपास, हल्दीघाटी गेट, सीतापुरा और प्रहलादपुरा समेत कुल 36 मुख्य पॉइंट कवर होंगे।
79,459 करोड़ की रिफाइनरी को भी मंजूरी
दरअसल, मोदी कैबिनेट ने पश्चिमी राजस्थान के ड्रीम प्रोजेक्ट HPCL राजस्थान रिफाइनरी पर भी मुहर लगा दी है। करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट मारवाड़ की अर्थव्यवस्था बदल देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे और बालोतरा के पचपदरा से इस प्रोजेक्ट का आगाज करेंगे।
जयपुर मेट्रो फेज-2 के आने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। खास तौर पर टोंक रोड और वीकेआई एरिया में रहने वालों का घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। वहीं, रिफाइनरी प्रोजेक्ट से राजस्थान एक बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरेगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ENG W Lord’s Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर दर्ज की शानदार जीत, ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
- बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब: कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस जांच समिति पहुंची, एकजुट की न्याय की मांग
- Rajasthan News: दुबई में भीलवाड़ा के व्यापारी का अपहरण, घर पर 40 लाख की वसूली
- बांकीपुर उपचुनाव: वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद मिली जमानत
- गुजरात में Chandipura Virus का कहर: एक महीने में 12 बच्चों की मौत, 3 मामलों की पुष्टि, कई जिलों में हाई अलर्ट
