Rajasthan News: दिल्ली में हुए हादसों के बाद अब जयपुर नगर निगम भी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार दोपहर को अचानक दबिश देकर शहर के तीन बड़े और नामचीन रेस्टोरेंट्स को सीज कर दिया है। इन जगहों पर आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं थे। नगर निगम ने इन्हें पूरे 180 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

इन 3 जगहों पर लटक गया ताला
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में टोंक रोड स्थित एक बड़े क्लब और त्रिवेणी नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट पर ताला जड़ दिया गया। इसके अलावा, वीकेआई इलाके में स्थित द कोक रेस्टोरेंट एंड बार को भी पूरी तरह सीज कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के किचन से कर्मचारी आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यह कार्रवाई अचानक की गई। इन रेस्टोरेंट संचालकों को पहले ही 8 जून को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि वे फायर एनओसी ले लें और सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें। लेकिन मालिकों ने इस नोटिस को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को टीम ने आकर सीधे परिसर को सील कर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
